Close

Recent Posts

ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ

मांगों संबंधी डीसी दफतर के बाहर किसानों का तीन दिवसीय धरना शुरु

मांगों संबंधी डीसी दफतर के बाहर किसानों का तीन दिवसीय धरना शुरु
  • PublishedFebruary 19, 2020


गुरदासपुर।अपनी मांगों को लेकर किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के नेतृत्व में किसान मजदूरों ने डीसी कार्यालय समक्ष दिया जाने वाला तीन दिवसीय धरना बुधवार से शुरु कर दिया गया है। जिसमें गुरदासपुर व होशियारपुर से किसान मजदूरों ने भाग लिया। धरने को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव सरवन सिंह पंधेर, बख्शीश सिंह सुलतानी, रणबीर सिंह डुग्गरी व सुच्चा सिंह बलग्गन ने बताया कि केंद्र व पंजाब सरकार की गलत नीतियों के चलते देश का किसान परेशान हो चुका है।

जिनकी आर्थिक नीतियों के चलते किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो रहे है। फसली बीमा न होने के चलते किसान आए साल नुक्सान झेल रहा है।जबकि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा शुरु की गई फसली बीमा योजना ने भी बीमा कंपनियों की तिजौरियों में बढ़ोत्तरी का ही काम किया है। किसान नेताओं ने बताया कि पिछले दो वर्ष से लगातार बे-मौसमी बारिश के कारण गेहूं की फसल बर्बाद हो गई थी। संगठन के निरंतर संघर्ष के दबाव के चलते गिरदावरी तो कर दी थी। लेकिन अभी तक सरकार ने किसानों को कोई भी मुआवजा नहीं दिया।

 जबकि केंद्र की मोदी सरकार खेती मंडी तोडऩे की तैयारी करके बैठी हुई है। उन्होंने कहा कि केंद्र व पंजाब सरकार किसानों को खुशहाल करने की बजाए उद्योगपतियों के पक्ष में नीतियां लागू कर रही है। समुचे देश में अराजकता का माहौल बन रहा है। इस मौके पर राम मूर्ति, महिंदर सिंह थम्मण, करनैल सिंह मल्ली, अश्विनी कुमार दोरांगला, निर्मल सिंह, दलबीर सिंह ठुंडी, दीदार सिंह, रछपाल सिंह डुग्गरी, सुखविंदर सिंह, सुखदेव सिंह आदि उपस्थित थे। स्टेज की भूमिका अनोख सिंह सुलतानी ने बाखूबी निभाई।

Written By
The Punjab Wire